फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Speeding dumper runs over motorcyclist in Nuh dies on spot in nuh

लाश देख कांप गया हर कोई: बाइक सवार को डंपर ने मारी टक्कर, गाड़ी में फंसा था फरहान; रोकने के बजाए और तेज भगाई

Fri, 21 Aug 2026 05:01 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना
संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना Published by: विकास कुमार Updated Fri, 21 Aug 2026 05:01 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद डंपर चालक ने वाहन रोकने के बजाय फरहान को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Speeding dumper runs over motorcyclist in Nuh dies on spot in nuh
हादसे में फरहान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नूंह जिला स्थित जमालगढ़ गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा स्थित अलआफिया अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहा था फरहान
मृतक की पहचान सिहरी गांव निवासी फरहान के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार फरहान बाइक लेकर जमालगढ़ के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फरहान सड़क पर गिर गया और डंपर में उलझकर दूर तक घिसटता चला गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर रोकने की जगह ड्राइवर भगाता रहा गाड़ी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद डंपर चालक ने वाहन रोकने के बजाय फरहान को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

पढ़ने में होशियार था फरहान
ग्रामीणों ने बताया कि फरहान पढ़ाई में भी होनहार था। उसने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की थी और अलवर के एक कॉलेज में मेडिकल लाइन में दाखिला लिया था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed