{"_id":"6a84ba6588f2d4c4920ea19e","slug":"medical-officer-and-assistant-arrested-while-accepting-a-bribe-nuh-news-c-1-1-noi1546-4627099-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: रिश्वत लेते मेडिकल ऑफिसर और सहायक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: रिश्वत लेते मेडिकल ऑफिसर और सहायक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में मदद के नाम पर रिश्वत मांगी थी
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पिनगवां) में कार्रवाई करते हुए मेडिकल ऑफिसर और सहायक को ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में मदद करने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी।
एसीबी फरीदाबाद की टीम ने इंस्पेक्टर बिजेंद्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। एसीबी के अनुसार, सीएचसी पिनगवां में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. बीरपाल और उनके सहायक मोनू के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि थाना पिनगवां में दर्ज पॉक्सो एक्ट के एक मामले में सुविधा देने और मदद करने के एवज में आरोपियों की ओर से रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जांच की और मंगलवार को जाल बिछाकर कार्रवाई की। शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम में से ढाई लाख लेकर सीएचसी पिनगवां भेजा गया। जैसे ही आरोपी कथित तौर पर रिश्वत लेते मिले, एसीबी की टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। टीम ने रकम भी बरामद कर ली।
कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, मामले में आरोपियों से पूछताछ के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि रिश्वत मांगने और लेने के मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसीबी फरीदाबाद के इंस्पेक्टर बिजेंद्र ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।