फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Applications open for admission to several health sector courses, including B.Sc. Nursing.

Nuh News: बीएससी नर्सिंग समेत स्वास्थ्य क्षेत्र के कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में प्रवेश परीक्षा से मिलेगा दाखिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। स्वास्थ्य क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक की ओर से सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न व्यावसायिक एवं बीएससी नर्सिंग के अलावा स्वास्थ्य संबंधी कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त की रात 11:30 बजे तक आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के तहत बीएससी नर्सिंग के अलावा बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी), बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (बीएससी एमएलटी), ऑपरेशन थिएटर (ओटी), ऑप्टोमेट्री, रेडियोग्राफी एंड इमेजिंग, रेडियोथेरेपी, परफ्यूजन टेक्नोलॉजी, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (एमपीटी) समेत कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 1000 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 750 रुपये निर्धारित किया गया है। विभिन्न पाठ्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर कॅरिअर विकल्प उपलब्ध कराते हैं। बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, मेडिकल लैब, रेडियोग्राफी, ऑप्टोमेट्री और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आवेदन से पहले संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता, परीक्षा पैटर्न और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है। समय पर आवेदन करने से विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए भी पर्याप्त समय मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed