{"_id":"6a84b94d15b8cf92d50e0ce8","slug":"encroachment-removed-from-the-village-periphery-road-in-pachgaon-nuh-news-c-1-1-noi1546-4627096-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: पचगांव में फिरनी के रास्ते से हटाया गया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: पचगांव में फिरनी के रास्ते से हटाया गया अवैध कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल के ग्राम पंचायत पचगांव में मंगलवार को प्रशासन ने फिरनी के रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित रही और जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान तावडू बीडीपीओ अरुण कुमार यादव ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पंचायती रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच और पैमाइश कराई गई थी। जांच में कब्जा सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने पुलिस बल के सहयोग से यह कार्रवाई अमल में लाई। बीडीपीओ के अनुसार जेसीबी मशीन की मदद से फिरनी के रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे को पूरी तरह हटा दिया गया। कार्रवाई के समय भारी पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी प्रकार का व्यवधान न हो। उन्होंने बताया कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंचायती और सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जे को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन