{"_id":"6a84ba30a5f3f10a8a0b7e69","slug":"villagers-of-ravli-submitted-a-memorandum-to-the-chief-minister-through-the-sdm-opposing-the-slaughterhouse-nuh-news-c-1-1-noi1546-4627098-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: बूचड़खाने के विरोध में रावली के ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: बूचड़खाने के विरोध में रावली के ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। रावली गांव के ग्रामीणों ने गांव की सीमा में संचालित मीट फैक्ट्री के विरोध में मंगलवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने फैक्ट्री से वायु एवं जल प्रदूषण फैलने का आरोप लगाते हुए इसके कारण आसपास के लोगों को परेशानी होने की बात कही। ग्रामीणों ने सरकार से फैक्ट्री के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा इसे आबादी वाले क्षेत्र से दूर स्थानांतरित करवाने की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि रावली गांव की सीमा में मरहबा फ्रोजन फूड्स नाम से मीट फैक्ट्री शुरू हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं और प्रदूषित पानी के कारण आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ खेत-खलिहानों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार फैक्ट्री के आसपास करीब पांच से सात किलोमीटर के क्षेत्र में दुर्गंध और प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन