{"_id":"6a1f2dc4b7dc5a58bb08a890","slug":"junaid-and-mahi-secured-good-ranks-in-jee-advanced-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-143857-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जेईई एडवांस में जुनेद और माही ने हासिल की बेहतर रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जेईई एडवांस में जुनेद और माही ने हासिल की बेहतर रैंक
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। वेल्डिंग करने वाले के बेटे जुनैद और एकाउंटेंट की पुत्री माही खेड़ा ने कठिन परिश्रम के दम पर उत्कृष्ट रैंक के साथ जेईई एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
सोमवार को जेईई एडवांस का परिणाम जारी हुआ है। इसमें मुरादाबाद रोड मधुबन नगर कॉलोनी निवासी मोम्मद जुनैद ने 9578 रैंक हासिल करके पहली बार में ही परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने बताया कि 12वीं की पढ़ाई उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज से 76 प्रतिशत अंकों से 2025 में पास की थी। पिता सरकारी सेवा नौकरी में भेजना चाहते हैं लेकिन मेरा सपना इंजीनियर बनना है।
जेईई मेन्स की परीक्षा 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरी बार में उत्तीर्ण की थी। पिता जाहिद हुसैन वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। माता महताब गृहणी है।
वहीं प्रकाश सिटी निवासी माही खेड़ा ने 21929 रैंक हासिल कर जेईई एडवांस पास की है। जेईई मेन्स 97.8 अंकों से पास की थी, यह उनका दूसरा प्रयास था। माही ने बताया कि 12वीं की पढ़ाई विजन वैली स्कूल से की है। पिता विवेक खेड़ा मानपुर रोड स्थित अस्पताल में हेड अकाउंटेंट हैं। माता रुचि खेड़ा गृहणी है। छोटी बहन पांचवी कक्षा की छात्रा है। मुरादाबाद रोड स्थित वाईटी करियर कोचिंग सेंटर के संचालक राहुल चौधरी ने बताया कि इंस्टीट्यूट में छात्र-छात्राओं को बेहतर तरीके से पढ़ाई कराई जाती है। उन्हें विषय वस्तु को समझाने पर बल दिया जाता है। सभी विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग के लिए सही मार्गदर्शन किया जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos