{"_id":"6aeafb5550488794cf0d9a76","slug":"lawyers-got-angry-over-the-comments-of-rto-personnel-in-rudrapur-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: एआरटीओ कर्मियों की टिप्पणी पर भड़के वकील, जिला कोर्ट में नारेबाजी; माफी मांगने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: एआरटीओ कर्मियों की टिप्पणी पर भड़के वकील, जिला कोर्ट में नारेबाजी; माफी मांगने की उठाई मांग
Wed, 04 Nov 2026 03:01 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:01 PM IST
सार
रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों पर अभद्र टिप्पणी और अधिवक्ताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए वकीलों ने जिला कोर्ट परिसर में जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित अधिवक्ता जिला जज के पास पहुंचे और संबंधित कर्मचारियों से माफी मंगाने की मांग की।
विज्ञापन
एआरटीओ कर्मियों की टिप्पणी पर भड़के वकील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने जिला कोर्ट परिसर में जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए जिला जज के पास पहुंचे और संबंधित कर्मचारियों से माफी मंगवाने की मांग की। वकीलों ने कर्मचारियों पर अधिवक्ताओं का अपमान करने और उनका पंजीकरण निरस्त कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बुधवार को प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने बताया कि दो नवंबर को अधिवक्ता साकेत कुमार के मुवक्किल अमित कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर एआरटीओ कार्यालय में टुकटुक रिलीज का आदेश दिखाया था। आरोप है कि काउंटर पर मौजूद तारा सिंह कोलिया और अन्य कर्मचारियों ने आदेश लेने से इन्कार कर दिया। इस दौरान वकीलों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई।
विज्ञापन
विरोध करने पर अधिवक्ताओं का पंजीकरण निरस्त कराने की धमकी भी दी गई। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने जिला कोर्ट परिसर में विरोध जताते हुए जिला जज से हस्तक्षेप की मांग की। बार एसोसिएशन को भी शिकायती पत्र देकर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और माफी की मांग की गई है।
विज्ञापन