पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur police arrived in UP with drums and pasted a notice of attachment.

Udham Singh Nagar News: ढोल-नगाड़े लेकर यूपी पहुंची रुद्रपुर पुलिस, कुर्की का नोटिस चस्पा

Tue, 07 Jul 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 07 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur police arrived in UP with drums and pasted a notice of attachment.
रुद्रपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस शनिवार को फरार आरोपियों के घर यूपी के बिलासपुर डिबडिबा ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची। न्यायालय के आदेश पर डिबडिबा, बिलासपुर में दो वांछित अभियुक्तों के घर मुनादी कराते हुए कुर्की संबंधी नोटिस चस्पा किए।
विज्ञापन

सीओ विभव सैनी ने बताया कि विभिन्न मामलों में वांछित जितेंद्र चौधरी और विक्की निवासी डिबडिबा, बिलासपुर लंबे समय से फरार चल रहे हैं। दोनों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट और उद्घोषणा संबंधी आदेश जारी होने के बाद पुलिस टीम ने गांव में सार्वजनिक मुनादी कराई और नोटिस चस्पा किए। अगर निर्धारित अवधि के अंदर दोनों अभियुक्त अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध संपत्ति कुर्क करने सहित वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed