सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Security arrangements should be strict for Kanwar Yatra

Udham Singh Nagar News: कांवड़ यात्रा के लिए सख्त हो सुरक्षा व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 06 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements should be strict for Kanwar Yatra
विज्ञापन
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने बुधवार देर रात काशीपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काशीपुर, जसपुर और बाजपुर सर्किल के थाना व चौकी प्रभारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
Trending Videos

एसएसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मातहतों को पुलिस महानिदेशक की ओर से समय-समय पर जारी आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दृष्टिगत अगले सप्ताह से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। साथ ही आगामी अन्य धार्मिक और सामाजिक त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस को अलर्ट रहने को कहा है। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और रात्रि गश्त को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने महिला व बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गौरा शक्ति एप के प्रचार-प्रसार और उसे डाउनलोड कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं और जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया।
उन्होंने गंभीर अपराध की स्थिति में तत्काल एफएसएल यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलन करने, धार्मिक स्थलों की सीसीटीवी से निगरानी करने, डायल-112 से मिलने वाली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने, मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने, साइबर ठगी से कार्रवाई करने के लिए कहा।

कावंडियों की सुरक्षा इंतजाम को हुई अमन की बैठक
जसपुर। कावंड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर में अमन कमेटी की बैठक की। इस दौरान लोगों ने गांधी पार्क, लकड़ी मंडी स्थित पुलिया एवं सुभाष चौक से बाजार में आने वाले वाहनों को रोकने समेत नूरी मस्जिद में परमानेंट पुलिस ड्यूटी लगाने व कांवड़ियों के डीजे की आवाज सीमित रखने आदि के सुझाव दिए।
एसपी स्वप्न कुमार और तहसीलदार दलीप सिंह ने यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने और विवाद व किसी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस प्रशासन को सूचना देने की अपील की। इस दौरान यात्रा रूट पर साफ सफाई के लिए पालिका प्रशासन को निर्देश दिए। वहां काशीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, सुधीर बिश्नोई, राजकुमार चौहान, विशाल कश्यप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed