{"_id":"6984fecb7e7022be8d0cba98","slug":"the-selection-competition-will-be-held-at-sai-on-february-11-12-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-138886-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 11-12 फरवरी को साई में होगी चयन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 11-12 फरवरी को साई में होगी चयन प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर की ओर से विभिन्न खेलों में दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्टेडियम स्थित साई केंद्र प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आवासीय योजना के तहत एथलेटिक्स खेल में केवल बालक और गैर-आवासीय योजना के तहत बालक-बालिका में प्रतिभाग कर सकते हैं।
आवासीय योजना के तहत ताइक्वांडो और बॉक्सिंग खेल में केवल बालक, आवासीय और गैर आवासीय योजना के तहत भारोत्तोलन खेल में केवल बालक की चयन प्रक्रिया 10 और 11 फरवरी को सुबह आठ बजे से स्टेडियम काशीपुर में होगी। इसमें सभी राज्यों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी चार पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म तिथि प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं खेल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
Trending Videos