सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SSP inspected the India-Nepal border

Udham Singh Nagar News: एसएसपी ने भारत-नेपाल सीमा का लिया जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 08 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
SSP inspected the India-Nepal border
विज्ञापन
खटीमा। एसएसपी अजय गणपति ने शनिवार शाम को थाना झनकईया और भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। साथ ही ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर जनसंवाद किया।
Trending Videos


एसएसपी ने थाना झनकईया पहुंच कर थाना परिसर, थाना कार्यालय, मैस और कर्मचारी बैरकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित अभियोगों की समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी मुकदमों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण करें। बाद में उन्होंने झनकईया क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे ग्राम सिसैया और मेलाघाट के नावघाट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र के पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधानों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर जनसंवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसएसपी ने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों और जवानों के साथ बैठक कर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, गश्त व्यवस्था और आपसी समन्वय पर चर्चा की। एसएसपी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आमजन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना भी जरूरी है जिससे क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed