फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The accused who slapped MLA Tilakraj Behad has been arrested

किच्छा बवाल: विधायक तिलकराज बेहड़ को थप्पड़ मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, 30 अन्य हिरासत में

Wed, 23 Sep 2026 02:28 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 23 Sep 2026 02:28 PM IST
सार

किच्छा में विधायक तिलकराज बेहड़ को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसएसपी कार्यालय में कप्तान मामले का खुलासा कर रहे हैं।

विज्ञापन
The accused who slapped MLA Tilakraj Behad has been arrested
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान विधायक तिलकराज बेहड़ को थप्पड़ मारने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी लालपुर के आस्था कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय धीरज कुमार को पुलिस ने धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, मतगणना केंद्र पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने अब तक 30 लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे नई मंडी स्थित मतगणना परिसर में विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला अपने-अपने समर्थकों व प्रत्याशियों के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बीच धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने की घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। एसएसपी का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति नियंत्रित की। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और उनके समर्थकों को पंतनगर स्थित सिडकुल चौकी, जबकि विधायक बेहड़ और उनके समर्थकों को किच्छा कोतवाली ले जाया गया। पुलिस ने अन्य लोगों को चिह्नित कर हिरासत में लिया है। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी तरह का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed