{"_id":"6ab379574483c31542007a28","slug":"traders-protest-against-gst-survey-in-rudrapur-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन, आरटीओ कार्यालय के पास किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन, आरटीओ कार्यालय के पास किया घेराव
Wed, 23 Sep 2026 12:31 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:31 PM IST
सार
रुद्रपुर में जीएसटी विभाग के सर्वे के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में व्यापारी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेल टैक्स ऑफिस पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आरटीओ कार्यालय के पास सेल टैक्स ऑफिस में जीएसटी विभाग की ओर से किए जा रहे सर्वे के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे। व्यापारियों ने कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया और सर्वे की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। उन्होंने विभाग से कार्रवाई के तरीके में बदलाव और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।