Kiccha News: देश-प्रदेश की राजधानी के लिए सीधी बस सेवा नहीं, रुद्रपुर जाकर पकड़नी पड़ती है बस
किच्चा नगर में बस अड्डा तो बन गया, लेकिन आज तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और प्रदेश की राजधानी देहरादून के लिए सीधी बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। लोगों को सीधी बस पकड़ने के लिए ऑटो या अन्य माध्यमों से रुद्रपुर जाना पड़ता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार विकास के भले ही कितने दावे करे लेकिन धरातल पर हालात बदलते नहीं दिख रहे हैं। किच्चा नगर में बस अड्डा तो बन गया, लेकिन आज तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और प्रदेश की राजधानी देहरादून के लिए सीधी बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। लोगों को सीधी बस पकड़ने के लिए ऑटो या अन्य माध्यमों से रुद्रपुर जाना पड़ता है।
नगर की अधिकांश आबादी मध्यम वर्ग की है जो सरकारी परिवहन पर निर्भर है। नगर से रोजाना विभिन्न शहरों के लिए बसें गुजरती हैं, लेकिन बस अड्डे से होकर एक भी नहीं जाती हैं। सभी बसों का रूट बाईपास से है, ऐसे में लोग नगर से सेवा का लाभ नहीं उठा पाते हैं। बस अड्डे पर परिवहन विभाग ने एक कर्मचारी तैनात कर औपचारिकताएं पूरी कर रखी हैं। मजबूरन यात्रियों के पास रुद्रपुर जाने के अलावा अन्य विकल्प नहीं है।
जिन यात्रियों को दूरस्थ स्थानों पर जाना होता है, उन्हें पहले रुद्रपुर जाना पड़ता है। इस व्यवस्था को जल्द ठीक करने की आवश्यकता है। -सचिन चावला, व्यवसायी किच्छा
बसें तो कई साल से बाईपास होकर निकल रही हैं, लेकिन पिछले साल जब से स्थिति अधिक खराब हो गई है। स्थानीय लोग परिवहन विभाग की सेवाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। -राजीव अग्रवाल, व्यवसायी, किच्छा
जो व्यक्ति निजी वाहनों का प्रयोग करते हैं उन्हें तो बस अड्डे की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन जिस गरीब को दूरस्थ शहर जाने के लिए परिवहन विभाग का ही सहारा है। कई साल से स्थानीय परिवहन व्यवस्था बदहाल है। -जसविंदर सिंह मानकिया, नजीमाबाद
बस अड्डा बनकर तैयार हो गया है। जल्द इसे परिवहन विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। -पंकज उपाध्याय, एडीएम