{"_id":"6a821ef71a603059260df9f4","slug":"tiranga-rally-held-to-demand-16-kilometer-permits-and-a-permanent-stand-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-145790-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 16 किलोमीटर परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग के लिए निकाली तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 16 किलोमीटर परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग के लिए निकाली तिरंगा रैली
Mon, 17 Aug 2026 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस पर जन सेवा सहयोग पार्टी और सीएनजी टेंपो यूनियन ने शहर में तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। चालकों ने अपनी लंबित समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया।
यूनियन ने रुद्रपुर में टेंपो संचालन के लिए 16 किलोमीटर का परमिट देने और स्थायी टेंपो स्टैंड बनाने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि स्थायी स्टैंड नहीं होने से चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। जन सेवा सहयोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी सिंह लोधी ने कहा कि टेंपो चालक शहर की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी जायज मांगों पर प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए। यूनियन अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाती रहेगी। इससे पूर्व पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। वहां तरुण विश्वास, निपेन विश्वास, मनीष गुप्ता, इंद्रपाल, कृपाल राठौर, अर्जुन नेगी समेत बड़ी संख्या में चालक और पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद