{"_id":"6ad4e5e77f932aa3460a9f27","slug":"uttarakhand-cm-dhami-enjoyed-some-peanuts-from-street-vendor-cart-in-khatima-near-railway-crossing-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खटीमा पहुंचे सीएम धामी: रेलवे फाटक के पास ठेले पर लिया मूंगफली का स्वाद, फिर सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा पहुंचे सीएम धामी: रेलवे फाटक के पास ठेले पर लिया मूंगफली का स्वाद, फिर सुनीं जनसमस्याएं
Sun, 18 Oct 2026 09:10 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 18 Oct 2026 09:10 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
मूंगफली खाते सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार शाम को खटीमा पहुंचकर रेलवे फाटक के पास रुककर रवि के ठेले पर मूंगफली का स्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने निजी आवास कालापुल, नगला तराई में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित,पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
UK Top News: भाजपा को झटका, चंपावत को सीएम की सौगात, रुद्रपुर में गोलीकांड, देहरादून पहुंचे नए राज्यपाल
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है, जहां प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन