फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   12 sheep and goats killed by a lightning strike

Uttarkashi News: बिजली गिरने से 12 भेड़-बकरियों की मौत

Tue, 03 Nov 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 03 Nov 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
12 sheep and goats killed by a lightning strike
पुरोला। मोरी विकासखंड के चांगसील बुग्याल में मौसम की मार ने भीतरी गांव के भेड़पालकों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सोमवार रात हुई तेज बारिश और बर्फबारी के बाद मंगलवार तड़के बिजली गिरने से 12 भेड़-बकरियों की मौत हो गई जबकि 40 से 50 पशु लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

भीतरी गांव के पशुपालक इन दिनों अपनी भेड़-बकरियों के साथ चांगसील बुग्याल के रयाली थाच क्षेत्र में मौजूद हैं। सोमवार रात मौसम खराब होने के बाद मंगलवार सुबह बिजली उनकी पशुओं की टोली पर गिर गई। हादसे में प्रकाश सिंह, सुरेश और सोवन सिंह की भेड़-बकरियां चपेट में आ गईं। 12 भेड़-बकरियों की मौत हो गई जबकि 40 से 50 लापता हैं।
विज्ञापन

भीतरी के ग्राम प्रधान महेंद्र कुंवर ने बताया कि बुग्याल क्षेत्र में दूरसंचार सुविधा नहीं होने के कारण घटना की सूचना देर से मिल सकी। सूचना प्रशासन को दे दी गई है। तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उप राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर रवाना कर दी गई है। दूसरी ओर दूरस्थ बुग्यालों में संचार सुविधा का अभाव एक बार फिर बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed