सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   125 TB-Free Gram Panchayats Honored on World TB Day

Uttarkashi News: विश्व क्षयरोग दिवस पर 125 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतें सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 24 Mar 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
125 TB-Free Gram Panchayats Honored on World TB Day
विज्ञापन
उत्तरकाशी। विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम हुए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से क्षयरोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर टीबी उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 125 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos


मंगलवार को सीएमओ डॉ. बीएस रावत की अध्यक्षता में क्षय रोग दिवस पर जिला अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान क्षय रोग जागरूकता रैली भी निकाली गई जिसका शुभारंभ सीएमओ कार्यालय परिसर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए फिर से कार्यालय परिसर में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक उत्तरकाशी में छात्र-छात्राओं के बीच स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीएमओ की ओर से जनपद में 100 दिवसीय सघन क्षयरोग अभियान का विधिवत शुभारंभ भी किया गया। इस मौके पर जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. कुलबीर राणा, डॉ. शैलेन्द्र बिजल्वाण, डॉ. अजय कुमार सहित टीबी क्लीनिक के कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed