सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A Super Nodal Officer has been deployed at the shrine, and Sector Magistrates have been stationed along the pilgrimage route.

Uttarkashi News: धाम में सुपर नोडल अधिकारी व यात्रा मार्ग पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 02 Apr 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
A Super Nodal Officer has been deployed at the shrine, and Sector Magistrates have been stationed along the pilgrimage route.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में व्यवस्थाओं को देखने के लिए डीएम प्रशांत आर्य ने सुपर नोडल अधिकारी व यात्रा मार्ग पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की तैनाती की है। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह को यमुनोत्री धाम व अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र को गंगोत्री धाम का सुपर नोडल अधिकारी नामित किया है।
Trending Videos


बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन को सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की। ये अधिकारी अपने-अपने सेक्टर में व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। किसी भी आपात स्थिति में अधिकारी त्वरित कार्रवाई के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामों और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, परिवहन, सफाई एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए संबंधित विभागों की ओर से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने विभागों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने एवं समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर होंगे। डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत प्रतिदिन निरीक्षण करने को कहा और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश जारी किए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed