फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Arushi, Ritik, and Aashna win Hindi and local language poetry recitation contest.

Uttarkashi News: हिंदी व स्थानीय भाषा कविता पाठ में आरुषि, रितिक व आशना जीतीं

Tue, 22 Sep 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 22 Sep 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Arushi, Ritik, and Aashna win Hindi and local language poetry recitation contest.
जीआईसी गंगोरी में हुई बाल विज्ञान महोत्सव
विज्ञापन

उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी में विकासखंड भटवाड़ी के पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का ब्लॉक स्तरीय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भटवाड़ी हर्षा रावत, राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी के प्रधानाचार्य एवं संयोजक राजपाल सिंह पंवार, विकासखंड विज्ञान समन्वयक जगत सिंह चौहान, प्रेमानंद महाराज ने किया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग की हिंदी व स्थानीय भाषा कविता पाठ में आरुषि, रितिक और आशना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंग्रेजी कविता पाठ में अक्षित राणा, प्रिया और स्वीकृति सेमवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। नाटक में आरुषि, वसुंधरा, साक्षी, अंशिका, शिवानी, प्रियांशी, रिया और भारती की टीम प्रथम रही। विज्ञान क्विज में जीआईसी भंकोली प्रथम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्ला द्वितीय और जीआईसी जोशियाड़ा तृतीय रहा।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में राजमोद प्रथम, अनुराग पोखरियाल द्वितीय और साक्षी तृतीय रहे। वहीं, जूनियर वर्ग में हिंदी स्थानीय भाषा कविता पाठ में अमित, काजल और आरती ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। अंग्रेजी कविता पाठ में आरोही नेगी, ऋषिका और अनुष्का विजेता रहे। नाटक में अर्पिता, आस्था, अंशिका, निर्मला, हुशमा, समर और मीना की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्विज में जीएमयूपीएस लाटा प्रथम, जीआईसी साल्ड द्वितीय और जीएचएसएस अठाली तृतीय रहा। विज्ञान प्रदर्शनी में मीना प्रथम, अमृता द्वितीय और केशव कुमार तृतीय रहे। इस मौके पर डॉ. विजेंद्र सिंह असवाल, केसर सिंह नेगी, कृष्णानंद नौटियाल, प्रशांत जोशी, साधना जोशी, कल्पना असवाल, जयनारायण नौटियाल, मनोज सेमवाल, हरीश बलोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed