{"_id":"6a09c8d80fba2cb81f004181","slug":"congress-protests-against-rising-inflation-and-neet-paper-leak-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119946-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बढ़ती महंगाई व नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बढ़ती महंगाई व नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 17 May 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, पुतला फूंका
उत्तरकाशी/बड़कोट/पुरोला। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी व नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को उत्तरकाशी बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। वहीं पुरोला और बड़कोट बाजार तिराहे पर भी कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की।
रविवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनता की मूल समस्याओं से ध्यान हटाने में लगी हुई है, जबकि आम आदमी लगातार महंगाई की मार झेल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है।
व्यापारियों और आम लोगों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की विफल आर्थिक एवं विदेश नीति के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत, कनकपाल परमार, विपिन नौटियाल, विजेंद्र नौटियाल, कविता जोगेला, मधु रावत, सूर्यवल्लभ नौटियाल, सुधीश पंवार, मनीष पंवार आदि मौजूद रहे।
वहीं, पुरोला में ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। इस मौके पर कविंद्र असवाल, जगबीर सिंह, प्रशांत नेगी, नरेश चौहान, राम लाल, सुलोचना देवी, राजुली बत्रा आदि मौजूद रहीं।
उधर, बड़कोट में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर ऋषभ झोगटा, जगमोहन चौहान, पवन रावत, कपिल राणा, रोहन चौहान, नीरज रावत, बाबूराम शाह, शशि भूषण नौटियाल, सुनील राणा, गिरीश आसवन आदि मौजूद रहे।