{"_id":"6a5b69a644094881bf00e06c","slug":"crackdown-on-djs-and-bikes-with-modified-silencers-during-kanwar-yatra-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121162-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कांवड़ यात्रा में डीजे और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कांवड़ यात्रा में डीजे और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक पर सख्ती
Sat, 18 Jul 2026 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 18 Jul 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने ली तैयारी बैठक, सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश
उत्तरकाशी। आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, अनुशासित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने कई अहम निर्णय लिए हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग पर तेज ध्वनि वाले डीजे, निर्धारित मानकों से अधिक ऊंची कांवड़ और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों के संचालन पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।
साथ ही जनपद के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाएंगे। वहीं 25 जुलाई तक पूरे यात्रा मार्ग पर साइन बोर्ड और दिशा-सूचक बोर्ड लगाने, सभी सार्वजनिक शौचालयों में स्वच्छता और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने और प्रमुख पड़ावों पर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को यात्रा मार्ग पर लगने वाले लंगर और भंडारों के आसपास बिजली के खंभों और लाइनों की विशेष जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। बैठक में एसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ जनक पंवार, सीएमओ डॉ बीएस रावत, ईई मनोज गुस्साई, डीटीडीओ खुशहाल सिंह नेगी, डीडीएमओ शार्दूल गुसाईं मौजूद रहे।