{"_id":"6a6f48f8019ee3ea810f4058","slug":"lord-dhayeshwar-nag-maharaj-resides-in-the-kafnaul-temple-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121433-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कफनौल मंदिर में विराजे धयेस्वर नाग महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कफनौल मंदिर में विराजे धयेस्वर नाग महाराज
Sun, 02 Aug 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
कफनौल गांव में आयोजित भण्डारदु कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- देव डोली के स्वागत और विदाई में श्रद्धालुओं ने ढोल-दमाऊं पर किया नृत्य
- भंडारदु कार्यक्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब
कफनौल मंदिर में विराजे धयेस्वर नाग महाराज
नौगांव (उत्तरकाशी)। पल्ली मुंगरसंती क्षेत्र के आराध्य देव धयेस्वर नाग महाराज वर्षभर के लिए कफनौल स्थित मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए। इस अवसर पर आयोजित भंडारदु कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों, जयकारों और लोकनृत्य के साथ देव डोली का भव्य स्वागत और विदाई की। धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं का संगम बने इस आयोजन में मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। सुबह धयेस्वर नाग की देव डोली दारसौं गांव से कफनौल के लिए रवाना हुई। कफनौल पहुंचने पर धयेस्वर नाग और बाबा बौखनाग की देव डोलियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य मिलन हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। देव डोलियों के स्वागत में श्रद्धालुओं ने ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर अपनी आस्था व्यक्त की। देव विदाई के दौरान कई महिलाओं पर देवियां अवतरित हुईं, जिससे पूरा मंदिर परिसर श्रद्धा और उत्साह के माहौल में गूंज उठा। इसके बाद धयेस्वर नाग महाराज को विधि-विधान से मंदिर के गर्भगृह में विराजमान कराया गया। अब वर्षभर श्रद्धालु यहीं पर देवता के दर्शन कर सकेंगे। पूजन के दौरान धयेस्वर नाग के देव माली राम प्रकाश थपलियाल और बाबा बौखनाग के देव माली संजय डिमरी ने श्रद्धालुओं को सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अनिता पंवार, समिति अध्यक्ष सूरत सिंह पंवार, चंद्रमोहन पंवार, जगत सिंह, बद्री सिंह, मालचंद राणा, जनार्दन, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।