फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand for Restoration of Old PWD Path in Syanachatti

Uttarkashi News: स्यानाचट्टी में पुराने पीडब्ल्यूडी मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग

Sun, 02 Aug 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 02 Aug 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Demand for Restoration of Old PWD Path in Syanachatti
- स्यानाचट्टी में बंगले की ओर जाने वाले पीडब्ल्यूडी मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग, ग्रामीणों ने बताया सुरक्षित विकल्प
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार-बार होने वाले भूस्खलन और आपदाओं को देखते हुए स्यानाचट्टी में बंगले की ओर से गुजरने वाले पुराने पीडब्ल्यूडी पैदल मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग उठने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग को दुरुस्त कर सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते के रूप में विकसित किया जाए तो हाईवे बंद होने की स्थिति में स्थानीय लोगों, तीर्थ यात्रियों और घोड़े-खच्चरों की आवाजाही सुचारु रह सकेगी।

ग्रामीणों के अनुसार, स्यानाचट्टी क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे अक्सर बाधित हो जाता है जिससे आवागमन प्रभावित होता है। ऐसे में पुराना पैदल मार्ग राहत का बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि वर्तमान में यह मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त है। रास्ते पर बड़े-बड़े पत्थर पड़े हैं, झाड़ियां उग आई हैं और मार्ग संकरा व ऊबड़-खाबड़ होने से पैदल आवाजाही और घोड़े-खच्चरों का संचालन जोखिमभरा बना हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी दिनेश राणा, भगवान राणा, सतीश राज, शकुन्तला देवी, विवेक राणा, मुकेश राणा, गोपाल राणा और मस्तु रमोला ने प्रशासन से मार्ग का जल्द जीर्णोद्धार कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग के सुगम और सुरक्षित बनने से आपदा या हाईवे बंद होने की स्थिति में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed