फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   CDO inspects maize crop in Sainji village.

Uttarkashi News: सैंजी गांव में सीडीओ ने लिया मक्के की फसल का जायजा

Sat, 01 Aug 2026 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 01 Aug 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
CDO inspects maize crop in Sainji village.
खेतों में घेरबाड़ करने और किसान समूह को मक्का थ्रेशर देने के दिए निर्देश
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के सैंजी गांव को मक्के की खेती के लिए कॉर्न विलेज के रूप में तैयार किया जा रहा है। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने सैंजी गांव का भ्रमण कर खेतों में तैयार स्वीट कॉर्न की फसल का निरीक्षण किया। किसानों से संवाद कर खेती के अनुभव और उत्पादन की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को किसानों की आय बढ़ाने, खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए खेतों में घेरबाड़ कराने और किसान समूह को मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने बताया कि सैंजी और आसपास के आठ अन्य गांवों में खरीफ सीजन के लिए किसानों को स्वीट कॉर्न, संकर मक्का और राजमा-बींस के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। किसानों की मांग के अनुसार स्वीट कॉर्न की उन्नत प्रजाति के बीज और आवश्यक कृषि दवाइयां भी दी गई हैं।
विज्ञापन

न्याय पंचायत कृषि अधिकारी किसानों को समय-समय पर खेती की तकनीकी जानकारी दे रहे हैं। ग्राम प्रधान कुसुम रावत ने बताया कि योजना शुरू होने से पहले ही कृषि विभाग ने किसानों के साथ गोष्ठियां कर उन्हें इसकी जानकारी दी। किसान मक्के की खेती कर आजीविका बढ़ाने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ वरूणा व अन्य अधिकारियों ने खेतों में उत्पादित स्वीट कॉर्न का स्वाद भी चखा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार, बीडीओ अर्जुन सिंह रावत, कमल सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed