{"_id":"6a6f470172547dc5db043d43","slug":"yamunotri-highway-reopens-after-three-days-vehicle-movement-resumes-at-syanachatti-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121442-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: तीन दिन बाद खुला यमुनोत्री हाईवे, स्यानाचट्टी में शुरू हुई वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: तीन दिन बाद खुला यमुनोत्री हाईवे, स्यानाचट्टी में शुरू हुई वाहनों की आवाजाही
Sun, 02 Aug 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बीते शुक्रवार सुबह से बंद मार्ग रविवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ सुचारु
तीन दिन बाद खुला यमुनोत्री हाईवे, स्यानाचट्टी में शुरू हुई वाहनों की आवाजाही
बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे स्यानाचट्टी में तीन दिन बाद रविवार शाम करीब 6:30 बजे यातायात के लिए खोल दिया गया। शुक्रवार सुबह से बंद पड़े हाईवे को खोलने के लिए निर्माण कार्य एजेंसी ने भारी मशीनरी के साथ युद्धस्तर पर काम किया, जिसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
हाईवे बंद रहने से पिछले तीन दिनों से यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्यानाचट्टी में बनाए गए वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही हो रही थी, लेकिन यमुनोत्री की ओर जाने वाले वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। इसके चलते श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग से पैदल सफर कर धाम की ओर जाना पड़ रहा था।
मार्ग खुलने के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। एनएच के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि लगातार प्रयासों के बाद रविवार शाम हाईवे को सुचारु कर दिया गया है और अब वाहनों का आवागमन सामान्य हो गया है।