सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Cultural programs stole the show at the alumnae meet.

Uttarkashi News: पुरातन छात्रा सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 26 May 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs stole the show at the alumnae meet.
विज्ञापन
पुरोला। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मोरी खरसाड़ी में आयोजित दो दिवसीय पुरातन छात्रा सम्मेलन एवं वार्षिकोत्सव समारोह हुआ। समारोह में बीते तीन वर्षों के दौरान उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाली छात्राएं राधिका व बेबी को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि विधायक दुर्गेश लाल ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की ड्रॉप आउट बालिकाओं की शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विद्यालय की आवश्यकताओं एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विद्यालय की वार्डन प्रमिला रावत ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, कनिष्ठ प्रमुख कमलेश रावत, राजेंद्र रावत, विपिन सिंह चौहान, तहसीलदार सरदार सिंह चौहान, अनिता रावत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed