फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   E solia na Minisita Levu na isolisoli ni veivakatoroicaketaki e rauta ni milioni na milioni e Burnigad

Uttarkashi News: मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड में दी करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात

Thu, 15 Oct 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 15 Oct 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
E solia na Minisita Levu na isolisoli ni veivakatoroicaketaki e rauta ni milioni na milioni e Burnigad
216.97 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौगांव (उत्तरकाशी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र के बर्नीगाड में आयोजित जन सेवा शिविर के दौरान 216.97 करोड़ की लागत के 38 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 194.61 करोड़ के 30 कार्यों का शिलान्यास और 22.36 करोड़ के आठ कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
शिलान्यास की गई योजनाओं में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के 176.87 करोड़ की लागत के 18 कार्य शामिल हैं। इसके अलावा लोनिवि पुरोला के छह करोड़ के पांच, लोनिवि बड़कोट के 6.61 करोड़ के चार और सिंचाई खंड पुरोला के 5.12 करोड़ के तीन कार्यों का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

लोकार्पित कार्यों में पीएमजीएसवाई खंड पुरोला के 18.76 करोड़ के तीन कार्य प्रमुख हैं। वहीं, समग्र शिक्षा के 1.25 करोड़ के तीन, माध्यमिक शिक्षा के 1.36 करोड़ के एक और लोनिवि बड़कोट के 97 लाख रुपये के एक कार्य का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बर्नीगाड़ में राजकीय महाविद्यालय का किया उद्घाटन
नौगांव (उत्तरकाशी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को बर्नीगाड़ क्षेत्र को उच्च शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की बड़ी सौगात देते हुए राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का उद्घाटन किया। उन्होंने महाविद्यालय के स्थायी भवन एवं परिसर का निर्माण जल्द शुरू करने, राजा रघुनाथ देवडोकरी में मिनी स्टेडियम बनाने और बर्नीगाड़ थाला चौक से राजकीय इंटर कॉलेज तक मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बड़कोट, पुरोला और चिन्यालीसौड़ को उच्चीकृत करने की भी घोषणा की। राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ (कुंवा) में सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लगभग 215 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

सीएम ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को चेक एवं उपकरण वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, संपर्क, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विकास से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने महाविद्यालय के उद्घाटन और विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, दर्जाधारी श्याम डोभाल, जगत सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह भंडारी, पूर्व विधायक मालचंद, नारायण सिंह चौहान, डीएम प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed