{"_id":"69b5579939eb4392ff0a7292","slug":"energy-corporation-cracks-down-on-non-payers-573-connections-disconnected-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118608-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बिजली का बिल जमा न करने वालों पर ऊर्जा निगम सख्त, 573 कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बिजली का बिल जमा न करने वालों पर ऊर्जा निगम सख्त, 573 कनेक्शन काटे
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 14 Mar 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया वाले उपभोक्ताओं को जारी किया गया है नोटिस
सरकारी विभागों पर लाखों का बकाया, नहीं हो रही कार्रवाई
उत्तरकाशी। बिजली बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ ऊर्जा निगम उत्तरकाशी ने सख्त रुख अपना लिया है। विभाग की ओर से बकाया वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करने के साथ ही कई स्थानों पर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है। वहीं, दूसरी ओर सरकारी विभागों पर लाखों का बकाया होने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
ऊर्जा निगम के अनुसार इस वर्ष अब तक कुल 573 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। निगम पर उपभोक्ताओं का लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक का बकाया चल रहा है जिसमें निजी उपभोक्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभाग भी शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं को पहले नोटिस जारी कर भुगतान के लिए समय दिया गया था बावजूद कई उपभोक्ताओं ने बकाया जमा नहीं किया।
इसके बाद निगम ने सख्त कदम उठाते हुए बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने शुरू कर दिए। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनोज गुसाईं ने बताया कि राजस्व वसूली को लेकर विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किया है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
ऊर्जा निगम के बड़े बकायेदार
विभाग बकाया राशि
शिक्षा विभाग 1350945
जिला अस्पताल 1016798
विकास भवन 815805
लोक निर्माण विभाग 461370
पुलिस विभाग 285105
वन विभाग 264864
नगर पंचायत गंगोत्री 191835
तहसीलदार भटवाड़ी 180852
Trending Videos