{"_id":"6af5b5ab85d113901804cc98","slug":"essential-goods-are-being-delivered-to-saints-living-in-remote-areas-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-123297-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले संतों को पहुंचाया जा रहा जरूरी सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले संतों को पहुंचाया जा रहा जरूरी सामान
Thu, 12 Nov 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। हिमालय के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों, गुफाओं और जंगलों में कुटिया बनाकर साधना करने वाले संत महात्माओं की सेवा के लिए मातेश्वरी अन्नक्षेत्र की ओर से वर्षों से अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत शीतकाल में संतों को खाद्यान्न, गर्म वस्त्र, औषधियां और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने बताया कि स्वामी शुकमुनि रमेश महाराज के प्रयासों से यह सेवा अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से दुर्गम क्षेत्रों में निवास करने वाले साधु संतों तक शीतकाल के लिए जरूरी सामग्री पहुंचाई जाती है जिसमें उन्हें कठिन परिस्थितियों में राहत मिल सके।
इस सेवा कार्य में स्वामी कृष्णानंद महाराज, स्वामी अक्षयानंद महाराज, स्वामी हरिओमानंद, स्वामी गुणानंद, स्वामी शुकमुनि महाराज, महंत अजय पुरी, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान और सभासद आदित्य चौहान सहित अन्य संत-महात्माओं का सहयोग रहता है। इस दौरान संतों ने कहा कि हिमालय की चारधाम घाटी में वर्षों से संचालित यह सेवा अभियान सराहनीय है। संवाद