{"_id":"69bd3a8fbbbaecbb760d74c5","slug":"falling-stones-near-ghodala-in-bhatwadi-have-made-travel-risky-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118752-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: भटवाड़ी में घोडाला के पास पत्थर गिरने से आवागमन हुआ जोखिम भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: भटवाड़ी में घोडाला के पास पत्थर गिरने से आवागमन हुआ जोखिम भरा
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 20 Mar 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- लागातार हो रही बारिश से गिर रहे पत्थर, कीचड़ व दलदल में फंस रहे वाहन
उत्तरकाशी (भटवाड़ी)। भटवाड़ी और चड़ेथी के बीच घोडाला के समीप गंगोत्री हाईवे पर आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है। लगातार बारिश के कारण मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। वहीं ऊबड़ खाबड़ हिस्से पर कीचड़ व दलदल में भी वाहन फंस रहे हैं। इसी तरह की स्थिति नेताला भूस्खलन जोन में भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षात्मक उपाय न होने पर यहां दुघर्टना होने की आशंका बनी हुई है।
गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी और चड़ेथी के बीच घोडाला में करीब 150 मीटर हिस्से में पिछली आपदा में हुए भूधंसाव की स्थिति से मार्ग बदहाल और जोखिमभरा बना है। बरसात के दौरान लगातार चट्टानी मलबा गिरने से मार्ग कई दिन तक बंद रहा और अब बरसात का सीजन निपटने के बाद भी इस हिस्से पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। मार्ग पर बारिश के कारण कीचड़ से राहगीर परेशान हैं। स्थानीय निवासी सुनील रावत, बिजपाल राणा, राजेश रतूड़ी आदि लोगों का कहना है कि पहाड़ी से पत्थर गिरने और कीचड़ के कारण वाहन फंस रहे हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बीआरओ की ओर से यात्रा सीजन शुरू होने से पहले मार्ग की स्थिति में सुधार का दावा किया गया था लेकिन धरातलीय हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इसी तरह नेताला भूस्खलन में भी वाहनों की आवाजाही जोखिमभरी बनी है। मार्ग पर पानी बहने के साथ ही कीचड़ के कारण दिक्कतें आ रही है और कई बार वाहन भी फिसल रहे। लालढांग के समीप भी बारिश के कारण पत्थर गिरते दिखे हैं। अप्रैल में यात्रा सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन मार्गों की स्थिति अब तक नहीं सुधरी है जिससे धाम दर्शन को आने वाले यात्रियों को इस बार भी दिक्कतें उठानी पड़ सकती है।
Trending Videos