{"_id":"69b55784b324fb402805a68c","slug":"farmers-distressed-due-to-unupdated-mobile-numbers-in-the-farmer-registry-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118607-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: फार्मर रजिस्ट्री में मोबाइल नंबर अपडेट न होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: फार्मर रजिस्ट्री में मोबाइल नंबर अपडेट न होने से किसान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 14 Mar 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। क्षेत्र में चल रही फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया के दौरान कई किसानों को आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं होने से किसानों को ओटीपी प्राप्त नहीं हो पा रही है जिससे रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करने में बाधा आ रही है।
किसानों की बढ़ती समस्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुरोला में एक अतिरिक्त आधार सेवा केंद्र खोला गया है ताकि किसान अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकें। किसान नवीन गैरोला, गुरुदेव रावत, अरविंद पंवार और राजपाल पंवार सहित अन्य किसानों ने बताया कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण ओटीपी नहीं आ रही है।
इसके चलते उन्हें पहले आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना पड़ रहा है जिससे फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया में देरी हो रही है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हो पाया तो रजिस्ट्री से जुड़े अन्य कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से व्यवस्था को और सुचारू बनाने व आधार सेवा केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। संवाद
Trending Videos