फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   FIR registered against nine individuals in a power theft case in Damta.

Uttarkashi News: डामटा में बिजली चोरी के मामले में नौ के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 12 Aug 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 12 Aug 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against nine individuals in a power theft case in Damta.
नौगांव (उत्तरकाशी)। ऊर्जा निगम की टीम ने छापे मारकर मीटर में छेड़छाड़ और कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए नौ लोगों को पकड़ा और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सहायक अभियंता अजय सेमवाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने बिजली चोरी के अलग-अलग तरीकों का खुलासा किया। जांच के दौरान कहीं मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली की खपत को कम दिखाने का प्रयास मिला तो कहीं कटिया डालकर सीधे विद्युत लाइन से अवैध कनेक्शन लिया गया था। टीम ने चोरी में इस्तेमाल की जा रही केबलों को मौके से बरामद कर सीज कर दिया और आरोपियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
विज्ञापन

सहायक अभियंता अजय सेमवाल ने बताया कि बिजली चोरी करते पकड़े गए सभी नौ लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज की गई। छापेमारी टीम में अवर अभियंता गौरव नाथ के साथ लाइनमैन और मीटर रीडर भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed