फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Anger erupts over the lack of a permanent solution to waterlogging.

Uttarkashi News: जलभराव का स्थायी समाधान नहीं होने पर फूटा गुस्सा

Wed, 12 Aug 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 12 Aug 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Anger erupts over the lack of a permanent solution to waterlogging.
जोशियाड़ा के लोगों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जोशियाड़ा वार्ड संख्या आठ और नौ में लंबे समय से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर बुधवार को उत्तराखंड क्रांति दल और स्थानीय लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समस्या के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो गंगोत्री हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा।
बुधवार को विश्वनाथ चौक पर यूकेडी की केंद्रीय महामंत्री किरन रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जोशियाड़ा के लोग एकत्र हुए। जुलूस की शक्ल में सभी सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे। कहा कि कि पिछले करीब 10 वर्षों से बरसात के दौरान वार्ड में जलभराव की समस्या बनी है। हर साल अधिकारी मौके का निरीक्षण कर समाधान का आश्वासन देते हैं लेकिन स्थायी व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ मीटर चौड़ी नहर बनाए जाने से समस्या का स्थायी समाधान संभव है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका और सिंचाई विभाग के बीच जिम्मेदारी तय न होने के कारण समस्या जस की तस बनी है। जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो एक सप्ताह बाद प्रभावित महिलाओं को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बबीता देवी, हिमानी देवी, सुचिता देवी, सविता देवी, जगत रमोला, जगमोहन पश्चिमी, सुरजीत राणा, जयवीर नेगी, पंकज उनियाल, सतवीर रमोला और अनिल थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed