फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Questions raised regarding the quality of fodder and apple boxes.

Uttarkashi News: चारा चुगान और सेब बॉक्स की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Wed, 12 Aug 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 12 Aug 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding the quality of fodder and apple boxes.
बहुउद्देशीय जनसुनवाई शिविर में क्षेत्र के बागवानों और पशुपालकों ने उठाई समस्याएं
विज्ञापन

पुरोला। मोरी में आयोजित बहुउद्देशीय जनसुनवाई शिविर में क्षेत्र के बागवानों और पशुपालकों ने प्रमुख समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। बागवानों ने सेब पैकिंग के लिए उपलब्ध कराए जा रहे बॉक्स की खराब गुणवत्ता, बागों में असमय पतझड़ और आवश्यक दवाओं की समय पर आपूर्ति नहीं होने का मुद्दा उठाया। पशुओं के चारा चुगान के लिए कंपार्टमेंट आवंटित करने की मांग रखी।
मोरी में बुधवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता व विधायक दुर्गेश्वर लाल की मौजूदगी में आयोजित बहुउद्देशीय जनसुनवाई शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 204 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष मामलों के जल्द समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बागवानों ने बताया कि बाजार में उपलब्ध सेब बॉक्स की गुणवत्ता खराब होने से पैकिंग, ग्रेडिंग और परिवहन के दौरान फलों को नुकसान पहुंच रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से गुणवत्तापूर्ण सेब बॉक्स उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही, बागवानों ने सेब के बागों में बढ़ रही असमय पतझड़ की समस्या को के लिए आवश्यक दवाओं की तत्काल आपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान चंडी प्रसाद नौटियाल, हरीश चौहान, रमेश और प्रमोद रावत ने कहा कि विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है। बरी गांव निवासी सुरति लाल ने गोविंद वन्य पशु विहार क्षेत्र में चरान-चुगान की समस्या उठाई। उन्होंने सेवा, बरी और हडवाड़ी क्षेत्र से जुड़े तीन कंपार्टमेंट स्थानीय ग्रामीणों के लिए आवंटित करने की मांग की। शिविर में ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, सीडीओ जयभारत सिंह, उपनिदेशक पार्क निधि सेमवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed