{"_id":"6a7c74c37a583b7f92033898","slug":"protest-against-irregularities-in-the-district-plan-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121635-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: जिला योजना में अनियमितताओं का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: जिला योजना में अनियमितताओं का विरोध
Wed, 12 Aug 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
उत्तरकाशी। कांग्रेस ने बुधवार को उत्तरकाशी के हनुमान चौक पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नैनीताल-हल्द्वानी में आयोजित रैली में जाने से रोके जाने और जिला योजना के बजट आवंटन में कथित अनियमितताओं के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में प्रशासनिक तंत्र का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रैली में जाने से रोकने का कथित प्रयास लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।
कांग्रेस ने जिला योजना के बजट आवंटन की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। चेतावनी दी कि जांच और कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस आंदोलन को और व्यापक करेगी। प्रदर्शनकारियों में दिनेश गौड़, शीशपाल पोखरियाल, मनोज पंवार, विक्रम रावत, जीतम सिंह रावत, मनीष पंवार, सूर्यबल्लभ, दीपक, विपिन नौटियाल, नवीन, सुधीश, कविता, मधु रावत, दलेब सिंह शामिल थे।