फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Goddess Rajrajeshwari and King Banasur arrived at Yamunotri and Gangotri after 80 years.

Uttarkashi News: मां राजराजेश्वरी व बाणासुर महाराज 80 साल बाद यमुनोत्री-गंगोत्री पहुंचे

Sat, 04 Jul 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 04 Jul 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Goddess Rajrajeshwari and King Banasur arrived at Yamunotri and Gangotri after 80 years.
ग्रामीणों ने दोनों धामों में आराध्य के साथ पूजा-अर्चना की
विज्ञापन


उत्तरकाशी। रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी क्षेत्र के लंगोड़ी गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी और बाणासुर महाराज की ऐतिहासिक देवरा यात्रा करीब 80 वर्ष बाद यमुनोत्री और गंगोत्री धाम पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों धामों में अपने आराध्य देवी डोलियों के साथ ही मां यमुना और गांगा की विशेष पूजा-अर्चना की।
देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रकाश शुक्ला व मुकेश नौटियाल ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा 26 जून को लंगोड़ी गांव, गुप्तकाशी से विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई थी। यात्रा सबसे पहले श्रीनगर स्थित मां धारी देवी मंदिर पहुंची। यहां विशेष पूजा के बाद देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार होते हुए यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के दर्शन किए गए।
विज्ञापन

कहा कि दोनों धामों में देवरा यात्रा का लगभग 80 वर्षों बाद पहुंचना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं, उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और जयकारों के साथ देवरा यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय लोगों ने मां राजराजेश्वरी और बाणासुर महाराज की डोलियों की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने देव डोलियों के समक्ष मत्था टेककर अपने परिवार की खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुबोध बगवाड़ी, पंचायत सदस्य मनीष बगवाड़ी, अजय जुगरण, किशन अवस्थी, नरेंद्र शर्मा, भास्कर आनंद पोस्ती, राजेश पोस्ती, सुरेश बगवाड़ी, दिनेश बगवाड़ी, मुकेश नौटियाल, भवना नौटियाल, डॉ. अरविंद नौटियाल, पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed