{"_id":"6a8445e5558d0d7f14058346","slug":"huge-crowd-gathers-for-the-devgauti-and-dhyani-reunion-in-dhatmeer-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121724-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: ढाटमीर में देवगौती व ध्याणी मिलन में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: ढाटमीर में देवगौती व ध्याणी मिलन में उमड़ी भीड़
Tue, 18 Aug 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
पुरोला। मोरी विकासखंड की सुदूरवर्ती बड़ासु पट्टी के ढाटमीर गांव में देवगौती एवं ध्याणी मैती मिलन मेला आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्र के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की।
मेले के दौरान मोडेका मात्री देवी मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने सोमेश्वर महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद माडेक मात्री देवी मंदिर में कलश स्थापित कर क्षेत्र के देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह के मुख्य अतिथि पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सोमेश्वर महाराज एवं मात्री देवियों की पूजा-अर्चना की। उन्होंने ध्याणियों और क्षेत्रवासियों से देवी-देवताओं, मेलों-त्योहारों, लोक संस्कृति, परंपराओं और मैती प्रथा के संरक्षण एवं संवर्धन का आह्वान किया। साथ ही महिला समूहों, ध्याणियों एवं ग्राम प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। गांवों को नशामुक्त बनाने और युवा पीढ़ी को नशे से बचाने का संकल्प लेने को प्रेरित किया। इस अवसर पर राजीव कुंवर, सुमन रावत, दर्शन रावत, चमन रावत, ग्राम प्रधान हरि रावत मौजूद रहे। संवाद