सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Improvement work on the alternative pedestrian route to Yamunotri Dham has begun.

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम के वैकल्पिक पैदल मार्ग का सुधारीकरण शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 15 Mar 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Improvement work on the alternative pedestrian route to Yamunotri Dham has begun.
विज्ञापन
15 लाख की लागत से किया जाएगा मार्ग को दुरुस्त
Trending Videos

यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ के समय किया जा सकता है वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल
बड़कोट। आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत यमुनोत्री धाम के वैकल्पिक पैदल मार्ग को सुगम बनाने के लिए वन विभाग ने सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। करीब 15 लाख की लागत से मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है। यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ के समय इसे वैकल्पिक मार्ग के रूप में सुचारू रूप से इस्तेमाल किया जा सके।

इस वर्ष अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे जिसके साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा। यात्रा शुरू होने से पहले संबंधित विभागों की ओर से मुख्य यात्रा मार्ग के साथ-साथ वैकल्पिक मार्गों को भी आवागमन के लिए दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम के मुख्य पैदल मार्ग पर भंडेलीगाड़ से यमुनोत्री धाम तक एक वैकल्पिक पैदल मार्ग भी है। यात्रा के पीक सीजन में जब मुख्य पैदल मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। तब मार्ग का उपयोग वैकल्पिक रास्ते के रूप में किया जाता है। इससे मुख्य मार्ग पर भीड़ का दबाव कम होता है और यात्रियों की आवाजाही सुगम बनी रहती है।
अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट के प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुंडीर ने बताया कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो यात्रा शुरू होने से पहले ही इस वैकल्पिक पैदल मार्ग के सुधारीकरण का कार्य पूरा कर इसे आवागमन के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा। उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को कार्य की गुणवत्ता और टिकाऊपन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed