{"_id":"6a293b8aadbc353d520bb571","slug":"internal-city-roads-are-inviting-accidents-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120438-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: नगर की आंतरिक सड़कें दुर्घटनाओं को दे रही न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: नगर की आंतरिक सड़कें दुर्घटनाओं को दे रही न्योता
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जगह-जगह गड्ढे, मलबे, जलभराव और निर्माण सामग्री से लोग हैं परेशान
उत्तरकाशी। नगर क्षेत्र की आंतरिक सड़कें बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह गड्ढे, मलबे, जलभराव और निर्माण सामग्री के अतिक्रमण ने लोगों की आवाजाही को मुश्किल और जोखिमभरा बना दिया है। वर्षों से मरम्मत और रखरखाव के अभाव में कई सड़कें दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं।
लदाड़ी और जोशियाड़ा क्षेत्र की कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। नालियों पर निर्माण सामग्री, घास और कूड़ा जमा होने से जल निकासी बाधित पड़ी है। बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर क्षेत्र से गुजरने वाले गंगोत्री हाईवे की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।
ज्ञानसू, बस अड्डा, भटवाड़ी रोड, उजेली और गंगोरी समेत कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। गंगोरी पुलिस चौकी के समीप जलभराव और गड्ढों के कारण पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। कोटबंगला मार्ग की हालत भी वर्षों से नहीं सुधर सकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बावजूद इसके संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
पड़ताल में यह भी सामने आया कि नगर पालिका, बीआरओ और अन्य जिम्मेदार विभाग सड़क सुधार और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। नतीजतन, नगर की सड़कें दिन-प्रतिदिन अधिक खतरनाक होती जा रही हैं। स्थानीय लोगो ने बरसात से पहले सड़क मरम्मत, गड्ढों की भराई और नालियों की सफाई की मांग उठाई है।