{"_id":"6a2939b4e3cc170e6d024292","slug":"the-manifestation-festival-of-kandar-devta-was-celebrated-with-great-fanfare-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-120437-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: धूमधाम से मनाया गया कंडार देवता का प्रकट उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: धूमधाम से मनाया गया कंडार देवता का प्रकट उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य एवं लोक आस्था के प्रतीक कंडार देवता का प्रकट उत्सव बुधवार को जिला मुख्यालय और संग्राली गांव में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर देवता के दर्शन किए व क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की।
जिला मुख्यालय में कंडार देवता के प्रकट उत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और पूरे मार्ग में देवता के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। वहीं संग्राली गांव स्थित कंडार देवता मंदिर परिसर में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत पारंपरिक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच रासो नृत्य का आयोजन किया गया। संवाद