फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Land identified for the rehabilitation of 59 disaster-affected families from Dharali.

Uttarkashi News: धराली 59 आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित

Sat, 04 Jul 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 04 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Land identified for the rehabilitation of 59 disaster-affected families from Dharali.
भू-वैज्ञानिकों व राजस्व विभाग की टीम ने सात ताल क्षेत्र व अग्यारी, पछयारी तोक में चिह्नित की भूमि
विज्ञापन

पांच परिवारों का जनपद मुख्यालय के समीप बड़ेथी में किया जाएगा पुनर्वास
उत्तरकाशी। आपदा प्रभावित धराली के प्रभावित परिवारों को दोबारा बसाने के लिए भू-वैज्ञानिकों और राजस्व विभाग की ओर से भूमि चिह्निकरण किया जा रहा है। संयुक्त टीम की ओर से ग्रामीणों के साथ धराली गांव के सात ताल क्षेत्र व अग्यारी और पछयारी तोक में 59 प्रभावित परिवारों के भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई है। इसमें पांच परिवारों के लिए जनपद मुख्यालय के समीप बड़ेथी में भूमि चिह्नित की जाएगी।
गत वर्ष अगस्त माह में खीर गंगा में आई आपदा के कारण धराली में कई भवन, होटल और होमस्टे जमींदोज हो गए थे। उसके बाद से आपदा प्रभावित लगातार उनके पुर्नवास की मांग कर रहे थे। जिला प्रशासन की ओर से आपदा प्रभावित 115 लोगों की सूची तैयार की गई। उसके बाद ग्रामीणों से उनके पुनर्वास के लिए भूमि चयन के संबंध में पूछा गया।
विज्ञापन

इस पर कई ग्रामीणों ने धराली के विभिन्न तोकों में पुनर्वास के लिए भूमि चयनित करने की मांग की गई। जिला प्रशासन की ओर से इस सप्ताह भू-वैज्ञानिक और राजस्व विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ धराली के सात ताल क्षेत्र और अग्यारी और पछयारी नामक तोक में भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान 59 परिवारों के लिए भूमि चिह्नित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक भू वैज्ञानिक प्रदीप कुमार ने बताया कि इससे पूर्व अप्रैल माह में 23 परिवारों के लिए धराली के आसपास भूमि चिह्नित की गई थी। उनमें से कई लोगों ने भवन निर्माण शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अन्य शेष प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए उनकी सहमति के अनुसार ही भूमि का निरीक्षण कर चयन किया जाएगा। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक महावीर नौटियाल, उमेश पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed