{"_id":"69ad85d59cbe341b240102ec","slug":"love-you-zindagi-audience-danced-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1016-117712-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: लव यू जिंदगी... पर झूम उठे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: लव यू जिंदगी... पर झूम उठे दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी झील महोत्सव : मेरी प्यारी टिहरी की यादों ने दर्शकों को किया भावुक
नई टिहरी। टिहरी झील महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायक व संगीतकार अमित त्रिवेदी और उनके साथी कलाकारों ने समां बांध दिया। उनके गीतों पर दर्शक देर रात तक पंडाल में झूमते रहे। वहीं सुरगंगा संगीत विद्यालय की ओर से टिहरी पर आधारित नाटक और गंगावतरण के भव्य मंचन ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
कोटीकॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही अमित त्रिवेदी मंच पर पहुंचे, दर्शकों ने सीटियां और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। अमित ने ‘जय हो जय हो शंकरा’ और ‘जयकाल महाकाल’ से प्रस्तुति की शुरुआत की। इससे भक्तिमय माहौल बन गया। इसके बाद उन्होंने ‘लव यू जिंदगी’ गीत सुनाकर युवाओं और अधिकारियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अपने कई लोकप्रिय गीतों और मिश्रित फिल्मी गीतों की भी प्रस्तुति दी। गायिका मेघना मिश्रा ने ‘हवा के झोंके आज मौसम से संवार दो’, देवेंद्र पाल सिंह ने ‘एक कुड़ी बेगाना मोहब्बत’, अरुण कांवत ने ‘ये फितूर तेरा’, जबकि जाह्नवी जैन ने ‘ओ रे मन’ और ‘गूंजा सा है कोई एक तारा’ गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इससे पहले झील में गंगावतरण का प्रभावशाली नाट्य मंचन, भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। ‘मेरी प्यारी टिहरी जल में बसी याद’ विषय पर आधारित डॉ. विकास फोंदणी के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक ने दर्शकों को भावुक कर दिया। नाटक में पुरानी टिहरी के बसने से लेकर उसके उजड़ने तक की मार्मिक कहानी दिखाई गई। नाटक में जशोदा नेगी, गोविंद बिष्ट, देवेंद्र नौडियाल, महिपाल नेगी, त्रिहरि नेगी, अरविंद कोहली ने प्रभावशाली अभिनय किया। इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय, डीएम नितिका खंडेलवाल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, कुलदीप पंवार, विजयपाल सिंह रावत, परमवीर पंवार आदि मौजूद रहे।
मैराथन में उम्मेद सिंह रहे अव्वल
फोटो
घनसाली (टिहरी)। टिहरी झील महोत्सव के तहत भिलंगना के घनसाली से पिलखी तक पांच किलोमीटर मैराथन हुई जिसमें उम्मेद सिंह राणा पहले, विपिन रगड़वाल दूसरे और अभिषेक बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया। खेल एवं फिटनेश को बढ़ावा देन के उद्देश्य से आयोजित मैराथन प्रतियोगिता शुभारंभ भिलंगना ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी विपिन सिंह ने बताया पांच किमी अलग-अलग उम्र के 90 महिला और पुरुषों ने प्रतिभाग किया। घनसाली एसडीएम अलकेश नौडियाल कहा कि शरीर को फिट रखने के लिए रोज दौड़ लगानी जरूरी है। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख कृष्णा गैरोला, दिनेश भजनियाल, मोहित शाह, अमरीश नौटियाल, राजकुमार पाल, शिवप्रसाद गैरोला, डीसी नौटियाल, चंद्रवीर नेगी, महावीर धनियाल आदि मौजूद थे। दूसरी ओर, महोत्सव के तहत पलखी गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोक गायक अनुराग नौटियाल, सीमा पंगरियाल ने शानदार लोक गीतों की प्रस्तुति दी। संवाद
साइकिल ट्रैकरों ने दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश
थत्यूड़ (टिहरी)। टिहरी झील महोत्सव के तहत जौनपुर के सुआखोली से देवलसारी तक साहसिक पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश को लेकर 53 किलोमीटर की साइकिल ट्रैकिंग हुई। शनिवार रात को साइकिल ट्रैकरों ने पर्यटक स्थल देवलसारी में रात्रि विश्राम कर रविवार को देवलसारी क्षेत्र के ओतड़ होते हुए तीन किमी का ट्रैकिंग की। ट्रैकिंग दल ने प्रसिद्ध पर्यटक स्थल देवलसारी क्षेत्र के कोणेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन कर पहाड़ की सुंदर वादियों आनंद लिया। तहसीलदार बिरम सिंह पंवार ने बताया कि ट्रैकिंग में देश-विदेश के 51 ट्रैकरों ने हिस्सा लिया। साइकिल ट्रैकिंग का उद्देश्य साहसिक पर्यटक के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा, शूरवीर सिंह तोमर, वीरेंद्र दत्त गौड़, अंकित बिष्ट, मनवीर पंवार आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos