{"_id":"6a5a33c4bab9b031900742b9","slug":"magisterial-inquiry-ordered-into-the-death-of-a-worker-in-the-silkyara-tunnel-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121156-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सिलक्यारा टनल में मजदूर मौत मामले की मजिस्टीरियल जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सिलक्यारा टनल में मजदूर मौत मामले की मजिस्टीरियल जांच के आदेश
Fri, 17 Jul 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीएम प्रशांत आर्य ने एसडीएम बड़कोट बृजेश तिवारी को सौंपी जांच, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
- सिलक्यारा टनल में स्लैब गिरने से हुई थी मजदूर की मौत
सिलक्यारा टनल में मजदूर मौत मामले की मजिस्टीरियल जांच के आदेश
उत्तरकाशी। सिलक्यारा टनल में हुए हादसे को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मजिस्टीरियल जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच में हादसे के कारणों, सुरक्षा मानकों के पालन और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक उपायों का परीक्षण किया जाएगा।बुधवार देर रात निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल में कंकरीट का बड़ा स्लैब गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान झारखंड के बोकारो निवासी नरेश गंजु के रूप में हुई। हादसे के बाद साथी श्रमिकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए काम बंद कर दिया था और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने व सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग उठाई। घटना के बाद एसडीएम बड़कोट ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों, कंपनी कर्मचारियों और श्रमिकों से जानकारी जुटाई। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को जांच अधिकारी को आवश्यक जानकारी व सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय सीमा के भीतर जांच पूरी की जा सके।