सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   MLA Suresh has ordered the closure of the liquor shop in Harshil-Jhala

Uttarkashi News: विधायक सुरेश ने हर्षिल-झाला में शराब का ठेका बंद करने के निर्देश दिए

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 21 Mar 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
MLA Suresh has ordered the closure of the liquor shop in Harshil-Jhala
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर स्थित हर्षिल-झाला में शराब की दुकान खोलने को लेकर विरोध तेज हो गया है। देश विदेश के तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों की धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने जिला प्रशासन को ठेके को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।
Trending Videos


विधायक चौहान ने शनिवार को अनौपचारिक प्रेस वार्ता में कहा कि गंगोत्री मार्ग पर शराब के ठेके खोलने के वे कभी भी पक्षधर नहीं रहे। उन्होंने पिछले वर्ष भी इसी मामले को लेकर प्रशासन को पत्र भेजकर ठेके को बंद करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि हर्षिल और झाला गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव हैं, जहां हर साल लाखों की संख्या में देश विदेश की यात्री पहुंचते हैं। जनभावनाओं और आस्था को ध्यान में रखते हुए यहां शराब की दुकान खोलने का पुरजोर विरोध करते हैं और डीएम को भी इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से भी इस मुद्दे को उठाया जा रहा है जिसको लेकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेसियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि धार्मिक स्थल और मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान खोला जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका पुरजोर विरोध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed