सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2026 with Panchagavya Issue and non hindus entry Yamunotri Temple Committee Clarifies

चारधाम यात्रा: गैर हिंदुओं के प्रवेश और पंचगव्य पर यमुनोत्री समिति ने किया स्पष्ट, हर श्रद्धालु का होगा स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 24 Mar 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

बदरीनाथ-केदारनाथ और गंगोत्री धाम में गैर हिन्दुओं पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं गंगोत्री मंदिर समिति ने भी निर्णय लिया कि वहां गैर सनातनियों को पंचगव्य पीकर ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद चर्चा थी कि क्या यमुनोत्री में भी ऐसा होगा। इस पर मंदिर समिति ने अपना मत स्पष्ट किया है।

Char Dham Yatra 2026 with Panchagavya Issue and non hindus entry Yamunotri Temple Committee Clarifies
यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बदरीनाथ-केदारनाथ और गंगोत्री में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक और पंचगव्य लेकर प्रवेश आदि निर्णय के बीच यमुनोत्री मंदिर समिति ने भी मंगलवार को अपना मत स्पष्ट किया है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जो श्रद्धालु श्रद्धा से आएगा।

Trending Videos


उसका अतिथि देवो भव की परम्परा के साथ स्वागत किया जाएगा। कहा कि यह सरकार का काम है कि वह यात्रा के लिए किसका पंजीकरण कर रही है। यमुनोत्री धाम में किसी से जाति धर्म नहीं पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर हिन्दुओं पर रोक लगाने के बाद गंगोत्री मंदिर समिति ने भी निर्णय लिया कि वहां गैर सनातनियों को पंचगव्य पीकर ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया था कि क्या तीनों धामों के बाद यमुनोत्री धाम में भी ऐसे निर्णय को समर्थन दिया जाएगा। इस पर मंगलवार को यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बयान जारी कर इस प्रकार के निर्णय को सिरे से नकार दिया है।

Uttarkashi:  अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त

समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा कि चारधाम यात्रा में जो भी आता है। वह सनातनी ही होता है। यह निर्णय लेना सरकार का काम है कि कौन चारधाम यात्रा के लिए जाएगा और कौन पर्यटन के लिए। यमुनोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल का कहना है कि यमुनोत्री धाम में वसुदेव कुटुंबकम की परंपरा के अनुसार सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed