{"_id":"69c3cc88b73bb59b1704b8ee","slug":"accident-on-haridwar-delhi-highway-biker-couple-hit-by-truck-wife-dies-husband-narrowly-escapes-death-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर हादसा: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार दंपती, पत्नी की मौत, पति की जान बाल बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर हादसा: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार दंपती, पत्नी की मौत, पति की जान बाल बाल बची
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार
दंपती रुड़की से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मंगलौर जैन स्तंभ के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में पति की जान बाल-बाल बच गई। हादसे की सूचना पाकर पीड़ित परिवार घटनास्थल और अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Trending Videos
बुधवार दोपहर मुजफ्फरनगर जिले के थाना छपार क्षेत्र के बढ़ीवाला निवासी मीरजहां (45) अपने पति तमरेज के साथ रुड़की से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही उनकी बाइक मंगलौर जैन स्तंभ के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार महिला सड़क पर जा गिरी और ट्रक उसके ऊपर से उतर गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तमरेज की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee News: बारिश और नमी से आम की फसल पर मंडराया झुलसा रोग का खतरा
हादसे के बाद ट्रक को चालक घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया। इसके बाद लोगों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर आने पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।