सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Vigilance Action Anganwadi Supervisor Arrested in Haridwar for Accepting a Bribe of 50,000 Rupees

विजिलेंस की कार्रवाई: हरिद्वार में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर प्रमोशन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 25 Mar 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार

क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी सहायिका का प्रमोश काफी दिनों से लंबित था। ऐसे में सैनी उसे लगातार टालती आ रही थी। इस बीच सहायिका ने सैनी से बात की तो उसने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जबकि, सहायिक रिश्वत नहीं देना चाहती थी।

Uttarakhand: Vigilance Action Anganwadi Supervisor Arrested in Haridwar for Accepting a Bribe of 50,000 Rupees
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

विजिलेंस ने हरिद्वार से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सैनी ने यह रिश्वत रुड़की क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी सहायिका के प्रमोशन के लिए मांगी थी। आरोपी के घर पर भी विजिलेंस ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि वहां से भी कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Trending Videos


विजिलेंस ने यह कार्रवाई हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय में की है। यहां पर डीपीओ रुड़की कार्यालय में तैनात राखी सैनी रुड़की क्षेत्र की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर हैं। इसी क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी सहायिका का प्रमोश काफी दिनों से लंबित था। ऐसे में सैनी उसे लगातार टालती आ रही थी। इस बीच सहायिका ने सैनी से बात की तो उसने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जबकि, सहायिक रिश्वत नहीं देना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: एम्स में जांच से घबरा कर अचानक भागने लगा मरीज, छठी मंजिल पर चढ़ा, मची अफरा तफरी

ऐसे में उसने विजिलेंस को डायल 1064 पर शिकायत कर दी। विजिलेंस ने शिकायत की जांच करते हुए मामले को सही पाया और ट्रैप टीम तैयार कर ली। सहायिका को उसने बुधवार को रोशनाबाद बुलाया था। जैसे ही वह रिश्वत लेकर पहुंची तो विजिलेंस की टीम ने पीछे से पहुंचकर राखी सैनी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed