{"_id":"69c3aaa84bbab64a8a0cf8c5","slug":"former-soldier-dies-in-car-accident-mishap-occurs-on-narendra-nagar-rani-pokhari-motor-road-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri Garhwal: नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग पर कार 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में पूर्व फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri Garhwal: नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग पर कार 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में पूर्व फौजी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी।
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
कार हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर आज बुधवार दोपहर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में पूर्व फौजी की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि करीब 12 बजे सूचना मिली कि नरेंद्रनगर से चार किलोमीटर आगे गुजराड़ा की ओर एक हुंडई कार अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है।
Trending Videos
सूचना पर कोतवाली से उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद बहुगुणा और अग्निशमन एवं आपदा राहत अधिकारी शंकर चंद रमोला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वाहन चालक व स्वामी मनमोहन सिंह रावत निवासी ग्राम कानहरवाला, पोस्ट ऑफिस भानियावाला को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Dehradun: यहां रहना है तो हमसे दबकर रहना होगा...गाना बजाने पर हुआ विवाद दिव्यांशु को हमेशा के लिए शांत कर दिया
घायल को श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।