सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gas Booking Relief for Rural Consumers Gas Bookings Now Possible Every 25 Days LPG Shortage Dehradun News

Dehradun News: ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिली राहत, अब 25 दिन में कर सकेंगे गैस की बुकिंग

संजय चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 25 Mar 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला प्रशासन ने गैस कंपनियों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। गैस बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Gas Booking Relief for Rural Consumers Gas Bookings Now Possible Every 25 Days LPG Shortage Dehradun News
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

ग्रामीण क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं को अब राहत मिल गई है। उन्हें गैस बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब वे शहरी उपभोक्ताओं की तरह 25 दिन बाद ही गैस बुक कर सकेंगे। हालांकि उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन का नियम यथावत रहेगा।

Trending Videos


एलपीजी सिलिंडरों की समस्या हुई सरकार ने शहरी क्षेत्र में 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन बाद गैस बुकिंग के नियम को सख्त कर दिया था। इसकी वजह से ग्रामीण उपभोक्ताओं के सामने समस्या खड़ी हो गई थी। आखिरकार मंगलवार को जिला प्रशासन ने गैस कंपनियों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10500 से ज्यादा सिलिंडर वितरित
 जिले में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति निरंतर की जा रही है। पूर्ति विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में 10500 उपभोक्ताओं को घर-घर जाकर गैस वितरित की गई। हालांकि सिलिंडर वितरण के बाद भी बैकलॉग अभी भी बाकी है।

ये भी पढे़ं...Dehradun:  यहां रहना है तो हमसे दबकर रहना होगा...गाना बजाने पर हुआ विवाद दिव्यांशु को हमेशा के लिए शांत कर दिया

विभागीय अधिकारियों के अनुसार गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नही है। इसी के चलते रोजाना गैस वितरित की जा रही है। 45 दिन की लिमिट खत्म होने की वजह से अब बढ़ेगी गैस बुकिंग : करीब 10 दिन पूर्व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्तओं को गैस की बुकिंग करने पर 45 दिन लिमिट लगा दी गई थी। इसके खत्म होने के बाद अब बुकिंग का लोड बढ़ने की आशंका है। इसी के चलते पूर्ति विभाग ने भी तीनों कंपनियों को गैस का लोड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed